astrology

लोगों के साथ आत्मीय रिश्ता निभाने वाले कुंभ राशि (kumbh rashi) के लोग कभी-कभी हो जाते हैं सनकी भी, जानिए क्या है इनके और गुण

Pinterest LinkedIn Tumblr

वायु तत्व की राशि है कुंभ। कुंभ राशि (kumbh rashi) का प्रतीक एक आदमी है, जो कंधे पर घड़ा उठाये हुए है। घड़े का यह प्रतीक जताता है कि इस राशि के लोग मानवीय गुणों से भरपूर होते हैं। कुंभ बहुत आत्मीय होते हैं। वे दुनिया को बदलने की इच्छा रखते हैं। शक्ति और सत्ता की चाह भी होती है कुंभ राशि के लोगों में। उन्हें परंपरागत चीजें पसंद नहीं आती। वे अपने हिसाब से चीजों को बदलना चाहते हैं। उनकी अजब-गजब दिलचस्पियां उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। वे दूसरों के कल्याण के बारे में ज्यादा सोचते हैं। जानते हैं कुंभ राशि के बारे में और भी बहुत कुछ।

वायु तत्व की राशि है कुंभ (kumbh rashi)

कुंभ वायु तत्व की राशि है। इस तत्व के प्रभाव से कुंभ राशि के लोग विचारक होते हैं। बता दें कि वायु तत्व का ज्योतिष अर्थ आंदोलन होता है। यह विचार से संबंधित होता है। इस तत्व की वजह से ही कुंभ राशि के लोग जन्मजात वार्ताकार होते हैं। कुंभ राशि के लोगों का मन सचेत रहता है और भाषा पर वे अच्छी पकड़ रखते हैं। कुंभ राशि के लोग विनम्र होते हैं यानी हवा की तरह हल्के होते हैं, पर जिस तरह सहज बहती हवा में तूफान भी छिपा होता है, उसी तरह इस तत्व वाले लोगों के शब्दों में तूफान की ताकत होती है।

कुंभ राशि (kumbh rashi) के लोग कैसे होते हैं?

कुंभ राशि के लोग अत्यंत संवेदनशील होते हैं। कुंभ राशि (kumbh rashi) के लोग बहुत सारे लोगों से घिरे होते हैं, लेकिन चंद ही लोगों के करीबी होते हैं। हालांकि कुंभ राशि का साथ दूसरों को पसंद आता है। वे आनंद का प्रचार करने वाले होते हैं। वे शांति से रहना पसंद करते हैं। कुंभ राशि के जातक बुद्धिमान तो होते ही हैं, साथ ही उनका ह्यूमर भी बहुत अच्छा होता है। यही वजह है कि दूसरे लोग उनसे प्रभावित हो जाते हैं। कुंभ राशि के लोग अपने आस-पास के माहौल में भी गहरी रुचि लेते हैं। कुंभ राशि के लोग विनम्र होते हैं, लेकिन उनकी बात में दम होता है। अपनी बातों की वजह ही वे हमेशा छाए रहते हैं।

कुंभ राशि (kumbh rashi) के लोगों की कमजोरी क्या होती है?

कुंभ राशि के लोग कई बार लापरवाही भी दिखा जाते हैं। वे अपने इमोशन को ताक पर रख देते हैं। आप रिश्ते तो निभा लेते हैं, लेकिन कई बार आपके अंदर अलगाव की भावना भी रहती है। कुंभ राशि (kumbh rashi) वाले जिद्दी और उदासीन भी होते हैं। ऐसे में आप अपनों से दूर होते जाते हैं। आपके दोस्त भी कम बन पाते हैं। आप अक्सर खुद में ही खोए रहते हैं, ऐसे में जरूरी बातें भूल जाते हैं।

कुंभ राशि का स्वामी है यूरेनस और शनि

कुंभ राशि का स्वामी यूरेनस और शनि है। यूरेनस सौर प्रणाली में अजीब ग्रह के रूप में माना जाता है। जिस तरह यूरेनस अपने जीवन में अजीब और अनोखी चीजों का प्रतीक है, उसी तरह कुंभ राशि वाले भी थोड़े अजीब ही होते हैं। यूरेनस ग्रह कुंभ राशि वाले लोगों की प्रतिभा के साथ भी जुड़ा हुआ है। यूरेनस छिपे हुए तनाव को अचानक मुक्त कर सकता है। यूरेनस के प्रभाव से कुंभ राशि (kumbh rashi) के लोगों के जीवन में बहुत उलटफेर चलता रहता है। वैदिक ज्योतिष में शनि को कुंभ राशि का स्वामी माना जाता है। शनि के प्रभाव की वजह से इस राशि के जातकों को अन्याय के खिलाफ लडऩे के लिए भी प्रोत्साहित करता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी देता है। शनि न्याय का देवता है, इसलिए कुंभ राशि के लोग हमेशा न्यायप्रिय होते हैं।

कुंभ राशि का कॅरियर (kumbh rashi)

कुंभ राशि के लोग नए-नए विषयों को सीखते रहना पसंद करते हैं। वे अपनी नौकरी भी बदलते रहते हैं। किसी भी नए करियर के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्हें बंधकर नौकरी करना पसंद नहीं है। वे आसानी से ऊब जाते हैं। आधुनिक, प्रगतिशील या विज्ञान व प्रौद्योगिकी से संबंधित काम उन्हें रास आता है। कुंभ राशि वाले तब सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जब उन्हें अपने व्यवसाय में स्वतंत्रता मिलती है। इस राशि के लोगों के लिए विज्ञान, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, ज्योतिष, इंजीनियरिंग और राजनीति अच्छा क्षेत्र है।

कुंभ राशि- अनुकूलता

मित्र राशि- मिथुन, तुला, धनु, मेष

शत्रु राशि- कर्क, सिंह व वृश्चिक राशि

कुंभ राशि के लिए लकी वार- रविवार, शनिवार

कुंभ राशि के लिए लकी रंग- काला, नीला, जामुनी, ग्रे

कुंभ राशि (kumbh rashi) के लिए लकी रत्न- नीलम (हालांकि बिना ज्योतिष की सलाह पर रत्न धारण नहीं करना चाहिए।)

देवदर्शन के माध्यम से आप विभिन्न मंदिरों के सीधे दर्शन कर सकते हैं। देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों और सिद्ध मंदिरों की लाइव पूजा में भाग ले सकते हैं। अपने मोबाइल में अभी डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप।