astrology

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (uttara bhadrapada nakshatra) में पैदा हुए लोग कैसे होते हैं, क्या है गुण और अवगुण।

Pinterest LinkedIn Tumblr

ब्रह्माण्ड में मौजूद 27 नक्षत्रों में से  26वां नक्षत्र है उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (uttara bhadrapada nakshatra) उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि और राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों की राशि मीन होती है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगो पर शनि और बृहस्पति ग्रह का प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में पैदा हुए लोगों की कुछ विशेषताएं।

कैसे स्वभाव के होते हैं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (Uttara Bhadrapada Nakshatra) में जन्मे लोग

 

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (Uttara Bhadrapada Nakshatra) को का बहुत संतुलित नक्षत्र माना गया है इसलिए इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग काफी संतुलित स्वभाव के होते हैं। ये बहुत ही सोच समझ कर बोलने वाले एवं सभी का आदर सत्कार करने वाले होते हैं। इन्हें काफी प्रभावशाली माना जाता है और समाज में काफी सम्मान प्राप्त होता है। ये काफी अच्छे वक्ता होते हैं जिससे यह अपना काम निकालने में सक्षम होते हैं। स्वभाव में संतुलन होने के कारण ये लोग किसी से भेदभाव नहीं करते।

 

मेहनती होते हैं इस नक्षत्र (Uttara Bhadrapada Nakshatra) में जन्मे लोग

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों की शिक्षा अनेकों विषयों में हो सकती है। ये कई विषयों में दिलचस्पी रखने वाले होते हैं। ये मेहनती प्रवृत्ति के होते हैं इसलिए हर विषय में इनकी पकड़ अच्छी होती है। ये उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं और यदि शिक्षा प्राप्त नहीं भी हो तो भी ये लोग किसी ना किसी विषय पर अपनी पकड़ बना ही लेते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। मुख्यत इनकी शिक्षा चिकित्सा, आध्यात्म, योग, शोध, दर्शन शास्त्र, संगीत, कला, इतिहास आदि में होती है। मीन राशि और गुरु प्रधान होने के कारण इनकी पढ़ाई में विशेष रुचि देखी गई है।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के लोगों का समाज में होता है विशेष स्थान 

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (uttara bhadrapad) में जन्मे लोग काफी पारिवारिक होते हैं। संतुलित स्वभाव होने के कारण यह परिवार में मिलजुल कर और तालमेल बैठाकर रहते हैं। ऐसा देखा गया है कि कई बार इन्हें अपने पिता से लाभ प्राप्त नहीं होता एवं बचपन में उपेक्षा भी मिलती है। परंतु इनकी समझदारी एवं विवेकशीलता इन्हें समाज में सम्मान दिलाती है और इनका पारिवारिक जीवन सामान्यता खुशहाल ही होता है।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (Uttara Bhadrapada Nakshatra) में जन्मे लोगों का प्रेम और वैवाहिक जीवन

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल होता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का जीवनसाथी काफी योग्य होता है और विवाह के बाद ऐसे लोगों का भाग्य उदय होता है। अपने जीवनसाथी के साथ इन लोगों के संबंध बहुत अच्छे रहते हैं एवं इनकी संतान भी काफी योग्य होती है। इनकी संतान भी जीवनपर्यंत इनका आदर करती है।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोगों के अवगुण

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (Uttara Bhadrapada Nakshatra) में जन्म लेने वाले लोगों के कुछ अवगुण भी होते हैं। कई बार ऐसा देखा गया कि इनके अनुसार काम न होने पर इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। जिससे इन्हें कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। एक बार गलती से भी किसी के ऊपर से भरोसा उठ जाने पर यह लोग उस व्यक्ति पर दोबारा भरोसा नहीं करते। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों पर शनि और गुरु का प्रभाव रहता है और यह दोनों ही ग्रह आपस में शत्रु हैं इसलिए कई बार इन्हें इन दोनो ग्रहों के आपसी मतभेदों के दुष्प्रभाव देखने पड़ते हैं। मी

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोग यह रखें सावधानी

उत्तराभाद्रपद (uttara bhadrapad) नक्षत्र में जन्मे लोग वैसे तो पूरी तरह संतुलित होते हैं परंतु इन्हें अपनी कुंडली में शनि एवं गुरु के स्थिति देखकर इनके दोषों का इलाज कराना चाहिए। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने से बचना चाहिए और दूसरों पर भरोसा रखना चाहिए। उत्तरा भाद्रपाद नक्षत्र के लोगों का (Uttara Bhadrapada Nakshatra) माता-पिता का सम्मान करना इनके लिए काफी फलदाई होता है।

 

देवदर्शन के माध्यम से करिए देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। यहां आप दर्शन के साथ ऑनलाइन पूजा में भी भाग ले सकते हैं। डाउनलोड कीजिए देवदर्शन ऐप।