astrology

महत्वाकांक्षी होते हैं मकर राशि (makar rashi) के लोग, कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ परेशान हो जाते हैं. जानिए और क्या है इनके गुण-अवगुण

Pinterest LinkedIn Tumblr

राशि चक्र की दसवीं राशि है मकर। मकर राशि (makar rashi) का प्रतीक बकरी है, एक पहाड़ी बकरी, जो हमेशा शिखर की ओर देखती है। हालांकि कई जगहों पर मकर राशि का चिह्न मगरमच्छ भी बताया गया है। टॉप पर पहुंचने की चाह रखने वाले मकर राशि के लोग काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं, पर साथ ही सतर्क भी रहते हैं। मकर राशि के लोगों को मेहनती और वफादार माना जाता है। शनि द्वारा शासित इस राशि में अनुशासन भी गजब का होता है। मकर राशि के लोग जीवन को गंभीरता से लेते हैं। साथ ही अपने नियम भी खुद तय करते हैं। वे लक्ष्य को पूरा करने के लिए योजना बनाने में माहिर होते हैं।

पृथ्वी तत्व की राशि है मकर (makar rashi)

पृथ्वी तत्व की राशि है मकर। इस तत्व के प्रभाव से मकर राशि के लोग आध्यात्मिक प्रवृत्ति के बनते हैं। पृथ्वी तत्व इस राशि के लोगों को मेहनत के लिए प्रेरित करता है। काम के प्रति डेडिकेशन इस राशि के प्रभाव से नजर आता है। पृथ्वी की तरह ही मकर राशि के लोग अपने इरादों पर अडिग नजर आते हैं। वे जुझारू प्रवृत्ति वाले होते हैं। जटिल परिस्थिति में भी जीवन की तलाश करते हैं।

मकर राशि के लोग कैसे होते हैं?

मकर राशि (makar rashi) वाले अत्यधिक मेहनती होते हैं। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आरामतलब जिंदगी को पीछे छोड़ने के लिए तत्पर रहते हैं। दरअसल वे किसी भी सूरत में दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहते, इसलिए काम के मामले में कोई समझौता नहीं करते। अपना पूरा वक्त ये काम को देते हैं, यहां तक कि अपने खाने-पीने की परवाह भी नहीं करते। ऐसे में इन्हें मजबूत, प्रेक्टिकल, आत्मनिर्भर और महत्वाकांक्षी कहा जा सकता है। यह शीर्ष पर पहुंचने का ख्वाब देखते हैं और उसे सच बनाने में जुट जाते हैं। आगे बढ़ने की इस राह पर सावधानी से चलते हैं। अपने नियम बनाते हैं, धैर्य रखते हैं और आगे बढ़ते जाते हैं।

मकर राशि (makar rashi) के लोगों की कमजोरी क्या होती है?

मकर राशि वाले असफल होने से डरते हैं। वे जोखिम लेना चाहते हैं, लेकिन पूरी सतर्कता के साथ। ऐसे में कई बार बेहतर मौके उनके हाथ से निकल जाते हैं। एक उम्र के बाद उनका डर और भी ज्यादा बढ़ जाता है। वे किसी भी सूरत में असफल नहीं होना चाहते। कह सकते हैं कि मकर राशि (makar rashi) के लोगों में आत्मविश्वास थोड़ा कम होता है। वे थोड़े दिखावटी और प्रतिस्पर्धी भी हो सकते हैं। वे ऐसा दिखावा करते हैं कि वे बहुत शांत हैं, लेकिन उनके भीतर बहुत कुछ चलता रहता है।

मकर राशि (makar rashi) का स्वामी है शनि

शनि हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा सुंदर है। शनि होने के कारण कई बार मकर राशि (makar rashi) के लोग अड़ियल होते हैं। उन्हें समझाना मुश्किल हो जाता है। वे धुनी होते हैं और जब किसी काम को करते हैं, तो वे बस उसी में डूब रहते हैं। शनि ग्रह का इन्हें सपोर्ट मिलता है। ये अनुशासित भी होते हैं।

मकर राशि (makar rashi) का कॅरियर कैसा होता है?

मकर राशि का स्वामी शनि है, जो मेहनत और अनुशासन पसंद करने वाला ग्रह है। ऐसे में मकर राशि (makar rashi) के लोग खिलाड़ी, वकालात करने वाले, मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री में काम करने वाले, अन्न का व्यवसाय करने वाले, कोयला या बर्फ के व्यापार में सफल रहने वाले लोग होते हैं।

 मकर राशि – अनुकूलता

मित्र राशि- वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला
शत्रु राशि- मेष, कर्क, सिंह व वृश्चिक

मकर राशि के लिए लकी वार- शनिवार
मकर राशि के लिए लकी रंग- काला, नीला, भूरा
मकर राशि (makar rashi) के लिए लकी रत्न- नीलम (ब्लू सफायर)

देवदर्शन ऐप पर देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर मनोकामना पूर्ति पूजा करवा सकते हैं।