astrology

आपके लिए कैसा रहेगा शनि का राशि परिवर्तन (shani gochar 2022)

Pinterest LinkedIn Tumblr

न्याय के देवता और ज्योतिष शास्त्र में लोगों को दंड देने वाला ग्रह शनि 29 अप्रेल को राशि (shani rashi parivartan in 2022 बदल रहे हैं। शनि अब तक अपनी राशि मकर में थे। शनि अब मकर से राशि बदलकर कुंभ में होंगे। हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करने वाले शनि का कुंभ में गोचर 2022 में ज्योतिष शास्त्र की एक बड़ी घटना है। शनि का राशि परिवर्तन ना केवल कुंभ के लिए बल्कि सभी राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। जानते हैं शनि के राशि परिवर्तन (shani gochar 2022) का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा।

शनि का राशि परिवर्तन 2022 (shani gochar 2022) मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि के लोगों के प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति भी रहेगी। हालांकि धैर्य से काम लेंगे, तो शनि का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा। कहीं लंबे निवेश की योजना बन सकती है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। शनि के कारण आपकी पीठ और पैर में दर्द की आशंका बनी रह सकती है। कुल मिलाकर शनि का कुंभ में गोचर आपके लिए सामान्य से अच्छा फलदायक होगा।

शनि का कुंभ में गोचर (shani gochar 2022) वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि का कुंभ राशि में गोचर (shani gochar 2022) अच्छा रहेगा। पति-पत्नी और प्रेमी जोड़ों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। शनि आपके रिलेशनशिप में कोई दिक्कत नहीं देगा। आर्थिक मामलों में समय कुछ मध्यम रहेगा। नौकरी और व्यापार में विदेश से लाभ हो सकता है। हेल्थ के मामले में भी आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। ब्लड प्रेशर, हार्ट की समस्या और घुटने में दर्द रह सकता है।

शनि का राशि परिवर्तन 2022 का मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि वालों पर शनि का ढैय्या समाप्त होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। हो सकता है कि इस समय आप किसी को प्रपोज कर दें। शनि के राशि परिवर्तन (shani rashi parivartan in 2022) के कारण आर्थिक मामलों में आपको कुछ ध्यान देना होगा। लंबे समय के लिए इनवेस्ट करें, तो सोच-समझकर ही करें। नौकरी कर रहे लोगों को विदेश जाने की संभावना बन सकती है। हेल्थ के मामले में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

शनि का राशि परिवर्तन (shani rashi parivartan in 2022) कर्क राशि पर असर

कर्क राशि के लोगों के छोटी पनौती या ढैय्या शुरू होगी। आपको लव और रिलेशनशिप के मामलों में थोड़ा ध्यान रखना होगा। पार्टनर से आपका मनमुटाव हो सकता है। इस समय फाइनेंशियल प्लानिंग भी सोच-समझकर करना होगी। नौकरी में रिस्क रह सकती है। आपको बॉस से सामंजस्य बैठाकर काम करना होगा। बिजनेस में नया कुछ करने से अभी बचें। हेल्थ के मामले में समय थोड़ा ध्यान रखने वाला रहेगा।

शनि का कुंभ में गोचर (shani gochar 2022) सिंह राशि पर असर

सिंह राशि के लोगों के लिए 29 अप्रेल को शनि का कुंभ में गोचर (shani gochar 2022) जीवनसाथी के साथ तनाव उत्पन्न कर सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की बात को भी महत्व देना होगा। फाइनेंशियली आपका समय अच्छा रहेगा। कोई बड़ा इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव का मौका मिल सकता है। हेल्थ के मामले में कुछ सावधान रखना होगा। छोटी-छोटी दिक्कतें आपको सालभर परेशान करती रहेंगी।

शनि का गोचर 2022 (shani gochar 2022) कन्या राशि पर असर

कन्या राशि के लिए लव और रिलेशनशिप के लिए समय कुछ मध्यम रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम कम बिता पाएंगे। इस समय लोन लेने की कोई योजना हो, तो वह जरूर पूरी हो सकती है। शनि के गोचर 2022 (Shani gochar 2022) के असर के कारण नौकरी में दौड़भाग लगी रहेगी। काम का प्रेशर महसूस करेंगे। व्यापारियों को भी संभलकर रहा होगा। इस दौरान पेट संबंधी कोई बीमारी आपको परेशान करती रहेंगी।

शनि का गोचर 2022 तुला राशि पर असर

तुला राशि के लिए शनि के राशि परिवर्तन (shani rashi parivartan in 2022) लव लाइफ कुछ अच्छी रहेगी। पति-पत्नी के बीच भी आपसी मनमुटाव दूर होंगे। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। नया रिश्ता या किसी से कोई बिजनेस रिश्ता बनाने से बचें। नौकरी में बदलाव की उम्मीद है। कोई प्रमोशन भी मिल सकता है। हेल्थ को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होगी, लेकिन संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी।

शनि का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि पर असर

वृश्चिक राशि के लिए शनि का गोचर (Shani gochar 2022) प्रेम जीवन के लिए थोड़ा मुश्किल वाला रह सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को भी शनि की ढैय्या शुरू होगी। अपने पार्टनर के साथ तनाव को टालने की पूरी कोशिश करें। ज्यादातर समय मौन ही रहें। आर्थिक मामलों में भी समय उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में भी नई शुरुआत से बचें। हार्ट और लंग्स संबंधी परेशानी भी आपको चिंता में डाल सकती है।

शनि का राशि परिवर्तन (shani rashi parivartan in 2022) धनु राशि पर असर

धनु राशि के लोगों के लिए 29 अप्रेल को शनि का राशि परिवर्तन (shani rashi parivartan in 2022) प्रेम जीवन में कुछ मध्यम समय लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ भी कुछ मुद्दों पर तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों के लिए समय थोड़ा बेहतर है। धनु राशि के लोग अब साढ़े साती से मुक्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में कुछ नया स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी में आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा।

शनि का कुंभ में गोचर (shani gochar 2022) मकर राशि पर असर

शनि का कुंभ में गोचर (shani gochar 2022) मकर राशि के लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी और आपके प्रिय के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। फाइनेंशयली आप मजबूत होंगे और लगातार मेहनत करना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में भी कोई डील कर सकते हैं। हालांकि इन सभी के लिए आपको मेहनत बहुत करना होगी। जबकि शनि आपको आराम करने देगा। यदि आप आराम से दूर होकर मेहनत करते हैं तो यह गोचर आपके लिए
अच्छा रहेगा।

शनि का कुंभ में गोचर (shani gochar 2022) कुंभ राशि पर असर

29 अप्रेल को शनि का राशि परिवर्तन (shani rashi parivartan in 2022) सामान्य ही रहेगा। कुंभ राशि के लव और रिलेशनशिप के लिए समय मध्यम ही रहेगा। ज्यादा इमोशनल होकर निर्णय लेंगे, तो आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों के लिए समय मिक्स रिजल्ट देने वाला रहेगा। बार-बार नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना है। स्वास्थ्य के लिए भी यह समय चैलेंजिंग होगा।

शनि का कुंभ में गोचर (shani gochar 2022) मीन राशि पर असर

29 अप्रेल से मीन राशि के लोगों को शनि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी। शनि का कुंभ राशि में गोचर (shani gochar 2022) आपके लिए मध्यम फलदायक ही रहेगा। हर काम के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करना होगी। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट के चक्कर में पैसा बर्बाद कर सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी नई शुरुआत से बचना चाहिए। इस पूरे गोचर के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

देवदर्शन पर देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। यहां ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर आप मनचाही मुराद भी प्राप्त कर सकते हैं। आज ही डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप।